बस्ती। जिले की तस्वीर स्वच्छता को लेकर बदल रही है, मगर अब भी मंजिल दूर है। केवल लक्ष्य के 20 प्रतिशत ही सफलता मिल पाई है। 80 फीसदी के लिए अभी और लगन तथा मेहनत की जरूरत है। जब तक जन-जन स्वच्छता के मंत्र को नहीं पढ़ेगा तब तक सफलता दूर है। समाज सेवा का सबसे सरल रास्ता स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना है। धार्मिक दृष्टिकोण से भी स्वच्छता से ही ईश्वर को भी पाया जा सकता है। ये उद्गार डीएम डॉ. राजशेखर ने व्यक्त किए। वह शनिवार को जीजीआईसी में प्रदेश सरकार वक अमर उजाला की ओर से आयोजित स्वच्छ रहें, स्वच्छ रखें कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
डीएम ने कहा कहाकि देश आजादी के सात दशक में दुनिया के उन 70 देशों में शामिल है जो चंद्रमा पर पहुंच चुके हैं। सेटेलाइट का प्रयोग कर रहे हैं। दुनिया के 90 देेशों में भारत के साफ्टवेयर इंजीनियर काम करते हैं, लेकिन देश के लिए सबसे जरूरी स्वच्छता और स्वास्थ्य है। डब्लूएचओ के एक सर्वे रिपोर्ट का खुलासा करते हुए डीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कमाई का 28 प्रतिशत धन बीमारी पर व्यय हो जाता है। जिन बीमारियों से ग्रामीण इलाकों में सर्वाधिक दिक्कत है वह गंदगी के चलते आती है। स्वच्छता से 50 प्रतिशत बीमारियां स्वयं दूर हो जाएंगी। बीमारियों से लड़ने के लिए जरूरी है कि हर कोई स्वच्छता के लिए स्वयं पहल करे। डीएम ने पूर्वांचल के लिए अभिशाप बन चुके जेई-एईएस का उदाहरण दिया। कहा कि इस खतरनाक जानलेवा बीमारी का सबसे बड़ा कारण गंदगी है। जब से स्वच्छता की बयार गांवों में बहने लगी। तबसे बीमारों की संख्या में निरंतर कमी आ रही है। स्वच्छ भारत मिशन को भी उन्होंने परिभाषित किया। अमर उजाला के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम जहां मिशन में लगे लोगों को प्रोत्साहित करते हैं, वहीं, सम्मान के हकदार आम लोगों के लिए प्रेरणा का काम करेंगे।
सीडीओ अरविंद पांडेय ने कहा कि स्वच्छता का अभियान अभी शैशव अवस्था में पहुंचा है। इसे अभी लंबा सफर तय करना है। ऐसे में खुद स्वच्छता के लिए कुछ करें और लोगों को इसके प्रति जागरूक करें। तंत्र तो जुटा है, मगर जब इसमें जन जुड़ जाएगा तो स्वच्छता का यह काम अभियान के रूप में चलने लगेगा। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रूपम मिश्रा के प्रतिनिधि भाजपा नेता पुष्कर मिश्र ने कहा कि पालिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार कर रही है। शहर के सभी वार्ड ओडीएफ किए जा चुके हैं। वार्डों के प्रत्येक मोहल्ले में आवास, शौचालय, पेयजल, सफाई, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य सुविधाएं डीएम डॉ. राजशेखर के निर्देशन में दी गई हैं। शहर में अब तक तीन हजार में से अधिक का निर्माण हो चुका है। छिटपुट निर्माणाधीन हैं। शहर को साफ रखने के लिए पालिका पूरी ताकत लगाए हुए है। इससे पहले जीजीआईसी की छात्राओं ने स्वागत गीत, लघु नाटिका व स्वच्छता गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल और जीजीआईसी की शिक्षक मांडवी सिंह ने किया। इस मौके पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रूपम मिश्रा, पीडी आरपी सिंह, डीपीआरओ शिवशंकर सिंह, ईओ नगर पालिका डॉ. मणिभूषण त्रिपाठी, स्वच्छ भारत मिशन के डीपीसी राजा शेर सिंह, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य नीलम सिंह सहित तमीाम लोग मौजूद रहे।
बापू की अलख को पीएम ने आगे बढ़ाया: सांसद
प्रदेश सरकार और अमर उजाला के स्वच्छता जागरूकता पहल के मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि यह अलख राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जगाई थी। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। सांसद हरीश द्विवेदी ने स्वच्छता के लिए चलाए जा रहे अभियान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि स्वच्छ भारत मिशन की तहत माताओं बहनों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन, उजाले के लिए बिजली आदि देकर धुएं से मुक्ति दिलाई गई। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आयुष्मान भारत विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है। उन्होंने जिले के लिए खुद के प्रयास से किए जा रहे कार्यों का लेखाजोखा आम जन के सामने रखा। अमर उजाला के प्रयास की उन्होंने जमकर सराहना की। कहा कि अखबार के माध्यम से एक साथ लाखों लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सकता है। ऐसे में अमर उजाला बधाई का पात्र है।
गंदगी पर चली झाड़ू, चमका अस्पताल
फोटो
जिले की स्वच्छता की रैंकिंग बढ़ाएगी पहल: सीडीओ
पालिका और प्रशासन भी आया अमर उजाला के साथ
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। स्वच्छता जागरूकता पहल में शनिवार को गंदगी पर खूब झाडू चली। स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत अमर उजाला की ओर से जिला महिला अस्पताल में साफ-सफाई की गई। सीडीओ ने कहा कि ऐसी पहल से जिले की स्वच्छता रैंकिंग बढ़ेगी।
सुबह साढ़े सात बजे जिला महिला अस्पताल में चले स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई का महत्व भी आमजन को समझाया गया। महिला चिकित्सालय परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय, अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण त्रिपाठी भी पहल को आगे बढ़ाते हुए झाडू लगाकर स्वच्छता ही सेवा है को चरितार्थ किया। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय ने कहा कि स्वच्छता को लेकर अमर उजाला फाउंडेशन का संयुक्त प्रयास सराहनीय है, यह प्रयास जनपद की स्वच्छता की रैंकिंग को बढ़ाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने कहा कि यह अभियान शहर को स्वच्छ बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। इससे लोगों में अवश्य जागरूकता आएगी। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका डॉ मणि भूषण त्रिपाठी ने कहा कि हम नगर को स्वच्छ बनाने में प्रयासरत हैं। अमर उजाला का साथ और भी कारगर साबित होगा। भाजपा नेता पुष्कर मिश्रा ने कहा कि इस तरह के आयोजन समय-समय पर होने चाहिए।
इस दौरान सतीश सोनकर, पप्पू मिश्रा, टीटू उपाध्याय, चिंटू मिश्रा, मोहम्मद इद्रीश, कम्मू, मोहम्मद सिद्दीकी, चुनमुन लाल, महेंद्र, अमर निषाद, सोम कुमार, राजाराम, विनोद शुक्ला, फिरोज अहमद, संजय उपाध्याय, रामधनी चौधरी, लवकुश चौबे, प्रभाकर मणि त्रिपाठी, महेंद्र शंकर, बढ़ई पांडेय समेत तमाम लोग अमर उजाला टीम के साथ शामिल रहे।
ये हुए सम्मानित
प्रधान गांव ब्लॉक
कलावती भेड़िहा बहादुरपुर
केशचंद्र चौधरी खलीलपट्टी बहादुरपुर
राम निवास यादव अगौना बहादुरपुर
पराक्रम सिंह भौसिंहपुर बस्ती सदर
रामजी सिंह पांडेयडीह बस्ती सदर
महेंद्र कुमार चौधरी कृष्णाभगौती सदर
भुवनेश मिश्र ढोरिका बस्ती सदर
आशा देवी जिगिना बस्ती सदर
अकाली देवी नगरा बौड़िहार बनकटी
श्रवण कुमार पड़ियापार बनकटी
वर्षा सिंह नकटीदेई बुुजुर्ग कप्तानगंज
बीना सिंह गड़हा गौतम कप्तानगंज
अमृता जैतापुर विक्रमजोत
जाहिदा खातून पुरैनाखास हर्रैया
सुनीता देवी खैरीओझा हर्रैया
अजय कुमार पांडेय भीटीमिश्र हर्रैया
माधुरी देवी परवरपारा परशुरामपुर
नबीउल्लाह करैली रामनगर
अतरेजहां सिहबरा सल्टौआ गोपालपुर
सफात मोहम्मद सिसवारी सल्टौआ गोपालपुर
किसलावती मुस्तफाबाद सल्टौआ गोपालपुर
महिमा सिंह दुबौलिया दुबौलिया
शिवशंकर चौरसिया मसहा दुबौलिया
मधुसिंह पकड़ी चौहान दुुबौलिया
पूर्णमासी सोनकर खंड प्रेरक रामनगर
शहर की स्वच्छता में इन्हें मिला सम्मान
सतीश सोनकर चिकवाटोला बस्ती
पूनम शुक्ला महरीखांवा बस्ती
चुनमुनलाल सुर्तीहट्टा बस्ती
प्रफुल्ल श्रीवास्तव बैरिहवां बस्ती
पूनम श्रीवास्तव बेलवाडाड़ी बस्ती
मीरा राय पुराना डाकखाना बस्ती
सोम कुमार सफाई निरीक्षक नगर पालिका
रामप्रीत बैरिहवां बस्ती
रामभजन पुरानी बस्ती
सलमा पुरानी बस्ती
समीम पांडेय बाजार
रंगीलाल पिकौरा दत्तू राय
मनोज कुमार जेसीबी ऑपरेटर
स्वच्छता के ये हैं समाजसेवी
वीरेंद्र नाथ पांडेय बभनगांवा बस्ती
अजय श्रीवास्तव रौतापार बस्ती
अमर निषाद मुरलीजोत बस्ती
स्वच्छाग्रही हुए सम्मानित
धीरेंद्र बनकटी
सुशीला सदर
सुनील सिंह हर्रैया
रामसेवक रामनगर
स्वच्छता के लिए लगे, मिला सम्मान
उत्तर प्रदेश सरकार के स्वच्छता मिशन में बढ़-चढ़ कर भूमिका निभाने वाले अधिकारियों को भी समारोह में सम्मानित किया गया। इसमें खंड विकास अधिकारी, महेंद्र नाथ पांडेय, दुबौलिया और आरपी सिंह कप्तानगंज शामिल हैं। साथ ही उत्कृष्ट कार्य पर सदर के सेक्रेट्री विनोद कुमार, कप्तानगंज के रामजस और बहादुरपुर ब्लॉक के गोरखनाथ के नाम शामिल हैं।
फोटो
यह हाथ स्वच्छता की नींव की ईंट
ईश साधना का सबसे सरल माध्यम स्वच्छता
शहर के बभनगांवा निवासी स्वच्छता के अग्रदूत वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि स्वयं के सुख के लिए स्वच्छता की भावना जरूरी है। इसी भावना को आत्मसात करने से यह मनोभाव में बदलेगा और फिर यही सामाजिक सुख में बदल जाएगा। स्वच्छता पहले स्वयं के लिए फिर समाज के लिए करें। कहा कि मंदिर में स्वच्छता के बीच भगवान बसते हैं। यही सिद्धांत घर व आसपास के समाज के लिए भी लागू होता है।
पहले स्वयं सीखें, फिर समाज को शामिल करें
रामनगर के खंड प्रेरक पूर्णमासी सोनकर ने अपने बलबूते क्षेत्र के कई गांवों में स्वच्छता की अलख जगाई है। कहते हैं कि पहले उन्होंने खुद सीखा और फिर समाज को जागरूक करने के लिए निकल पड़े। लोगों को गंदगी से बचने के लिए इस प्रयोग करके खुद देखना चाहिए। इसी सिद्धांत के बलबूते गांव में स्वच्छता की अलख जगा दी। आज करीब एक दर्जन गांवों के लोगों की टीम उनके साथ खड़ी है।
स्वच्छता से दूर हो सकती है गरीबी
कप्तानगंज ब्लॉक के नकटीदेई गांव की प्रधान वर्षा सिंह ने अपने गांव की तस्वीर बदल डाली है। प्रधानमंत्री मोदी को वह आदर्श मानती हैं। कहती हैं कि स्वच्छता निगरानी कमेटी गठित कर रखी हैं। हर घर में शौचालय गांव के पानी निकास के लिए नालियां बनाईं और सोख्ता बनवाकर उसके निस्तारण की व्यवस्था भी की है। कहती हैं कि स्वच्छता से गरीबी और पचास प्रतिशत बीमारियों से निजात मिल जाती है।
गांव को शौचालय और गरीबों को दिया छत
बहादुरपुर ब्लॉक के ग्राम भेड़िहा के अनुसूचित जाति की ग्राम प्रधान कलावती यूं तो अनपढ़ हैैं, मगर उनकी समझ को गांव के स्वेच्छाग्रही ने उस मुकाम पर पहुंचा दिया है, जहां आम आदमी की सोच नहीं पहुंच सकी। इन्होंने 26 छप्परनुमा घरों में रहने वाले लोगों को जहां शौचालय से आच्छादित करा दिया वहीं उनकी सिर पर छत भी हो गया। थोड़ी सी जागरूकता व समझ ने इस मुकाम का हकदार बनाया है।
वार्डों में स्वच्छता की जगा रहे अलख
बस्ती। शहर के वार्डों में इन दिनों वार्ड सदस्य स्वच्छता की अलख जगाने में जुटे हैं। कोई सुबह से शाम तक लोगों को शौचालय तक पहुंचाने में जुटा है तो कोई स्वच्छता के लिए कूड़ा-करकट एक स्थान पर फेंकने का आह्वान कर रहा है। सुर्तीहट्टा वार्ड के चुनमुन लाल सुबह सबसे पहले पूरे वार्ड में घूम कर गलियों का निरीक्षण करते हैं। इसके बाद वे कूड़ा फेंकने वाले नागरिकों को जगाने के लिए पर्चा बांटते हैं। वह घर-घर पहुंच कर लोगों को स्वच्छता में सहयोग भी मांगते हैं।
शहर का संवेदनशील वार्ड है मिश्रौलिया व रौता पार। यहां मिश्रौलिया में सदस्य डब्लू सोनकर ने तो पूरे मोहल्ले में शौचालय का प्रयोग करने के लिए अपने धन से दर्जनों होर्डिंग टांग दिए हैं। हर घर पर इनकी होर्डिंग लोगों को शौचालय में जाने को मजबूर करती है। रौतापार वार्ड की मंजू श्रीवास्तव अपने पति सुभाष को लेकर सुबह वार्ड में सफाई का ही निरीक्षण करती हैं। वह प्रत्येक घर में जाती हैं और स्वच्छता में सहयोग मांगती है। वार्ड की मलिन बस्ती में दो दर्जन से अधिक शौचालय निर्माण भी इनकी पहल का ही परिणाम है। आवास विकास कालोनी के मनमोहन काजू भी शहर के मिसाल हैं। वहां जहां खुद सुबह अपनी गली में झाड़ू लेकर उतरते हैं वहीं आवास विकास कालोनी की सफाई पर भी उनकी नजर है। हालांकि, वे आम नागरिक हैं, मगर कहते हैं कि आम नागरिक का भी दायित्व उतना ही है जितना प्रशासनिक तंत्र का। स्वयं सीखें और लोगों को स्वच्छता सिखा दें। यही उनका मंत्र है। वे सोशल मीडिया का भी इसके लिए खूब प्रयोग करते हैं।