फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, हल्की बारिश के आसार

Mon, 02 Jun 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नौतपा खत्म होने को है। लोग भीषण गर्मी और उमस से परेशान हैं। भले ही तापमान बहुत ज्यादा न हो, लेकिन उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है। इस उमस भरी गर्मी में हो रही बिजली कटौती भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।
विज्ञापन

कम ही समय के लिए सही, लेकिन बार-बार बिजली कटने से लोग त्रस्त है। मौसम विज्ञानी डाॅ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 36 घंटे में मौसम में बदलाव की उम्मीद है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी और बारिश हो सकती है। इस बीच अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
धूप और गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब मानसून का इंतजार है। नौतपा लगने के बाद से ही कहा जा रहा था कि इस बार भीषण गर्मी पड़ेगी, लेकिन इस बीच में बदले मौसम और कई बार हुई बारिश ने सारे अनुमान झुठला दिए। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार 18 जून तक यूपी में मानसून आने की संभावना है। तब तक लोगों को इसी तरह धूप और गर्मी और उमस से परेशान रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें