फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चोरों के भय से लोग कर रहे रतजगा

विज्ञापन
विज्ञापन
टिनिच। गौर थाना क्षेत्र के टिनिच पुलिस चौकी अंतर्गत दर्जनों गांवों में चोरों के भय से लोग पहरा देने को मजबूर हैं। पुलिस के गश्त न करने से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बदलूपुर, निद्धीपुर, झग्गापुर, नोनहा, बोधपुर, शीतलनगर, कूपनगर पंडितपुर, तिनहरी धनघटी, बेलवरिया, सुकरौली, कोडरी, टिनिच शुक्ल आमा, घुरहूपुर, चेतरा, खडसरपुर तमाम गांवों में रात होते ही कहीं ड्रोन तो कहीं चोर आने के मामले बढ़ते जा रहे हैं।
ग्रामीण, राजू, गोरे, मनीराम, सुनील कुमार ने बताया कि तीन चार दिनों से कहीं ड्रोन दिखाई देता है और कहीं महिलाएं व बच्चे रात को संदिग्ध व्यक्ति या लाइट देखकर गुहार लगाने लगते हैं। पूरी रात जाग कर बितानी पड़ रही है। प्रभारी निरीक्षक गौर परमशंकर यादव ने बताया कि रात्रि गश्त बढ़ाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें