फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की हुई तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला महिला अस्पताल में बाल रोग विभाग में डॉक्टर को लेकर गहराए संकट को दूर करने की कोशिश की जा रही है। एडी हेल्थ के हस्तक्षेप के बाद सीएमओ ने अस्पताल में नए बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

सीएमएस-डॉक्टर में हुई हाथापाई के विवाद के बाद पहले बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. तैय्यब अंसारी ने अवकाश ले लिया, इसके कुछ दिन बाद ही एक महिला गायनोलॉजिस्ट ने त्यागपत्र दे दिया। इससे गायनी और बाल रोग विभाग में संकट आ गया। बाल रोग विभाग एकल डॉक्टर के भरोसे हो गया। इससे एसएनसीयू से लेकर ओपीडी और राउंड तक में परेशानी आ खड़ी हुई। इसे लेकर खूब किरकिरी भी हुई। इसके बाद अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने डॉक्टर की तैनाती को पहल की।
एडी हेल्थ डॉ. रामानंद और सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने इस मुद्दे को लेकर वार्ता की, जिसके बाद डिप्टी सीएमओ व उप जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. जेपी कुशवाहा को सीएमओ कार्यालय से जिला महिला अस्पताल के बाल रोग विभाग में तैनाती दी गई। अब वह यहां बच्चों की जांच करेंगे। इससे कार्य में आसानी होगी।
विज्ञापन

बता दें कि अभी तक यहां एकल बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज शुक्ल ही बच्चों की देखभाल के लिए थे, डॉ. जेपी कुशवाहा के आने से कार्य में काफी सहूलियत मिलेगी। वहीं मंगलवार को बाल रोग विशेषज्ञ के अवकाश पर होने के नाते एक एमबीबीएस डॉक्टर के भरोसे एसएनसीयू संचालित करवाना पड़ा था। इसको लेकर नवजात बच्चों के अभिभावक सकते में थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें