फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू से नहीं हुई थी मोरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्ड फ्लू से नहीं हुई थी मोरों की मौत
विज्ञापन

बस्ती। बर्ड फ्लू के खतरे के बीच विगत एक माह के दौरान भेजे गए मृत पक्षियों के 158 सैंपल में से दस की रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन पक्षियों की मौत बर्ड फ्लू से नहीं हुई है। आठ मृत मोरों और दो कबूतरों के सैंपल की रिपोर्ट आई है।
ऐसे में माना जा रहा है कि इनकी मौत ठंड से हुई थी। शेष 148 पक्षियों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इनकी भी रिपोर्ट आ जाएगी। 17 जनवरी को बनकटी के विंध्यापार गांव में आठ मोर और दो कबूतरों की मौत हो गई थी। बर्ड फ्लू की आशंका के मद्देनजर सभी के सैंपल जांच के लिए बरेली प्रयोगशाला भेजे गए थे। वहां से इन सभी की बर्ड फ्लू की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, बर्ड फ्लू पर प्रभावी नियंत्रण के लिए डीएम आशुतोष निरंजन की ओर से पशुपालन, वन, पंचायती राज, सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए रैपिड रिस्पांस टीम का भी गठन किया गया है। डीएम ने विशेष रूप से पशुपालन और वन विभाग को आपसी तालमेल से बर्ड फ्लू से संबंधित सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दे रखा है। हाल के दिनों में टिनिच और छावनी में भी कई पक्षियों की मौत हो चुकी है। प्रभारी सीवीओ डॉ. ओपी त्रिवेदी कहते हैं कि 118 पक्षियों के स्वाब तथा 40 का सीरम सैंपल भेजा गया था। दस की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें आठ मोर और दो कबूतर की हैं। ऐसे में आशंका है कि इन पक्षियों की मौत ठंड से हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें