फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्विघ्न और निष्पक्ष चुनाव प्राथमिकता

Thu, 03 Dec 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ग्राम प्रधान चुनाव के तीसरे और चौथे चरण के 5452 मतदान अधिकारियों व पीठासीन अधिकारियों तथा 553 आरक्षित मतदान अधिकारियों को मंडी समिति परिसर में बुधवार को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में मतदान कार्मिकों को मतदान की बारीकियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


 जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार दमेले ने कहा कि निष्पक्ष, स्वतंत्र और भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराना निर्वाचन आयोग और प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के प्रत्येक पहलू एवं सभी बिंदुओं की सूक्ष्म जानकारी सभी को होनी चाहिए। शंकाओं का समाधान पूर्व में ही कर लेना आवश्यक है।

थोड़ी सी असावधानी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिए सदैव सतर्कता और तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत प्रधान का चुनाव अपेक्षाकृत अधिक  संवेदनशील और चुनौती पूर्ण है। इसमें निडर होकर अपने कर्तव्यों के पालन करना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मतदान की शुचिता, भयमुक्त वातावरण में चुनाव और मतदान कार्मिकों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। मतदान के दिन सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा वे और एसपी लगातार निगरानी करेंगे। कोई न कोई अधिकारी हर आधे घंटे में मतदान केंद्र पर उपस्थित होता रहेगा।

मतदान केंद्र में किसी भी एजेंट अथवा मतदाता को मोबाइल फोन ले जाना वर्जित रहेगा। किसी भी प्रकार की समस्या की जानकारी मतदान कार्मिक अपने सेक्टर मजिस्ट्रेट और कंट्रोल रूम को देना सुनिश्चित करेंगे।

पीडी डीपी सिंह ने मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि मतदाताओं के पहचान के लिए आयोग द्वारा दिए गए विकल्पों में से किसी एक पहचान पत्र को देखने के बाद ही मतदान की अनुमति दी जाए।

जिला प्रशिक्षण अधिकारी एके दुबे ने पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान से लेकर मतदान स्थल पर पहुंचकर प्रथम दिन के कार्यों तथा मतदान दिवस के विविध कार्यों के संबंध में विस्तार से बताया।

बीडीओ गौर सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि मतदान स्थल पर ग्राम पंचायत प्रधान और सदस्यों के लिए अलग-अलग मत पेटिकाएं रखी जाएंगी। ग्राम पंचायत के लिए नियत मतपेटिका में केवल ग्राम पंचायत प्रधानों के ही मतपत्र डाला जाना सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें