फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पीसीएस अधिकारी विद्यार्थियों को देंगे टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीएस अधिकारी विद्यार्थियों को देंगे टिप्स
विज्ञापन

- अभ्युदय योजना के तहत संचालित कक्षाओं में पढ़ाने के लिए रोस्टर जारी करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अभ्युदय योजना के अंतर्गत संचालित कक्षाओं में पीसीएस अधिकारी भी क्लास लेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को एक घंटे पढ़ाने के लिए रोस्टर तैयार करने के निर्देश डीएम ने दिए हैं। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को तहसील स्तर पर भी कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए।
डीएम शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित कर रही थीं। डीएम जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि 67 खराब पेयजल परियोजनाओं को ठीक कराने के लिए जल निगम इस्टीमेट तैयार करेगा। इसमें अधिकांश ऑपरेटर की सैलरी न मिलने तथा लीकेज होने के कारण बंद है। ऑपरेटर के वेतन के लिए गांव के प्रति परिवार से निर्धारित धनराशि वसूल की जाए, जिससे की छोटी-मोटी मरम्मत भी कराई जा सके।
विज्ञापन

जनपद में रिक्त सात कोटे की रिक्त दुकानों को एक सप्ताह में व्यवस्थापन के लिए का डीएम ने डीएसओ को निर्देशित दिया है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त किया।
डीएम ने लगभग आठ लाख कार्ड बनाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रतिमाह 60 हजार गोल्डन कार्ड बनाने का निर्देश दिया। केवल गौर ब्लॉक में नवंबर में 500 से अधिक कार्ड बनाये गए हैं। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर कार्ड से वंचित लोगों की सूची सभी बीडीओ को उपलब्ध कराएं ताकि वे 700 पंचायत सहायकों के माध्यम से कार्ड बनवा सकें।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिया है कि लेखपाल तथा ग्राम सचिव की टीम चकरोड पर अवैध अतिक्रमण की समस्या के निस्तारण के लिए सप्ताह में दो दिन गांव का भ्रमण करेंगे तथा समस्या का निस्तारण कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें