फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मजदूरों के ढाई करोड़ रुपये पारिश्रमिक का भुगतान फंसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। वीबी जी रामजी के तहत काम करने वाले मजदूरों का करीब ढाई करोड़ रुपये का पारिश्रमिक एक माह से अधिक समय से लंबित है। ब्लॉक स्तर पर भुगतान प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद धनराशि मजदूरों के खातों में नहीं पहुंची है। दिवाली और छठ जैसे त्योहार बीतने के बाद भी भुगतान न मिलने से मजदूरों में नाराजगी है। बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल ने बताया कि मजदूरों के करीब ढाई करोड़ रुपये के भुगतान की प्रक्रिया ब्लॉक स्तर से पूरी कर जिले को भेजी गई थी। कोषालय से भी भुगतान हो चुका है। उन्होंने कहा कि तकनीकी समस्या के कारण खातों में धनराशि पहुंचने में देरी हुई है। बीडीओ ने आश्वासन दिया कि एक-दो दिन में मजदूरों के खातों में भुगतान पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

योजना के तहत अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के मजदूरों ने 13 अक्तूबर से अलग-अलग तिथियों में काम किया था। ब्लॉक स्तर से करीब दो से ढाई करोड़ रुपये के भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर धनराशि जिले को भेजी गई थी। लेकिन एक माह बीतने के बाद भी मजदूरों को पारिश्रमिक नहीं मिला। लल्लू, दीपू चौहान और अन्य मजदूरों ने बताया कि जुलाई से उन्हें केवल दो बार ही भुगतान मिला है। 13 अक्तूबर से किए गए कार्यों का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। मजदूरों को घर खर्च, बच्चों की फीस और गेहूं की बोआई के लिए पैसों की जरूरत है। इससे उनका आर्थिक संकट बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें