सल्टौआ में आयोजित खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अतिथि स्रोत विभाग
गौर। विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कवलसिया में शुक्रवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 50, सौ और दो सौ मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय कवलसिया के पवन ने प्रथम स्थान हासिल कर प्रतियोगिता में अव्वल रहे।
न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिया में 10 परिषदीय विद्यायलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय रेवटा के सौरभ द्वितीय स्थान पर रहे, प्राथमिक विद्यालय खजुआ के जुबेर अहमद को तीसरा स्थान लिया। सौ मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय केसरई के मोहित दूसरे और प्रदीप कुमार को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। दो सौ मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय खजुआ के समीर द्वितीय व प्राथमिक विद्यालय रेवटा के दिव्यांशु तृतीय स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में दुर्गावती प्रथम स्थान पर रहीं। सौ और दो सौ मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय रेवटा की छात्रा अंशिका प्रथम रहीं। चार सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में जूनियर हाईस्कूल कवलसिया के जावेद अली व बालिका वर्ग में आरुषि ने प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर हाईस्कूल केसरई की छात्रा नव्या ने चार सौ मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई गौर के ब्लॉक मंत्री विनोद यादव और कवलसिया प्रधान लक्ष्मण प्रसाद यादव ने बच्चों से परिचय प्राप्त कर किया। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार, राकेश गौतम, शहाबुद्दीन, गिरजेश पांडेय, रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।