बभनान। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बभनान के प्रांगण में शुक्रवार को न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बभनान तथा बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआडाबर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया।
कार्यक्रम की शुरुआत कबड्डी प्रतियोगिता से हुई। जूनियर बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बभनान विजेता रहा, जबकि जूनियर बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआडाबर ने जीत दर्ज की। प्राथमिक कबड्डी बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय महुआडाबर तथा प्राथमिक बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बभनान विजयी रहा।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तहत आयोजित 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक कन्या विद्यालय बभनान के आकाश तथा प्राथमिक विद्यालय कोठवा की हमीदुन्निशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में तारिक बभनान और बालिका वर्ग में पुनः हमीदुन्निशा ने बाजी मारी। गोला फेंक प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग में हसन तथा बालिका वर्ग में रूही ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में एनपीआरसी संजय यादव, खेल प्रभारी रजनीश, रामबहाल, शिशिर गुप्ता, अंजली कुमारी व अन्य माैजूद रहे।