फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हर घर तिरंगा महोत्सव में दिखी राष्ट्रभक्ति की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। राजकीय कन्या इंटर काॅलेज में हर घर तिरंगा के अंतर्गत तिरंगा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल एवं जिलाध्यक्ष भाजपा विवेकानंद मिश्र ने और सभी अतिथियों ने देवी सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन व श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जनपद के विभिन्न विद्यालयों राजकीय कन्या इंटर काॅलेज, बेगम खैर गर्ल्स इंटर काॅलेज, पांडेय गर्ल्स इंटर काॅलेज और जीआरएस सक्सेरिया इंटर काॅलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा लोकनृत्य व देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए गए। विशेषकर छात्र रवि ने अग्नि कलश सिर पर रखकर लोकनृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में संस्कृति विभाग के कलाकार फैसल एवं अमरेश पांडेय व उनके सहयोगियों ने देशभक्ति गीतों से श्रोताओं को भावविभोर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य/ विशिष्ट अतिथियों द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को झंडों का वितरण किया गया, जिससे वे अधिक से अधिक लोगों तक उन्हें पहुंचा सकें एवं हर घर तिरंगा का उद्देश्य सार्थक हो सके। जिलाध्यक्ष ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को देश की आजादी के नायकों से प्रेरणा लेने को कहा। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर उनकी देशभक्ति के जज्बे की सराहना की एवं यह भी अपेक्षा की कि सभी छात्र-छात्राएं अपने घरों के सदस्यों को हर घर तिरंगा की भावना से जोड़ेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मानवी सिंह ने किया। कार्यक्रम मेें राजेश कुमार जायसवाल, अजय सिंह, जगदीश शुक्ल, राजमंगल चौधरी, अवध प्रताप सिंह, शिवमणि, अनूप कुमार कुशवाहा, विकास नारायण, अपर्णा भारद्वाज उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें