फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तपिश के आगे बेहाल मरीज... जिला अस्पताल में अव्यवस्था के बीच उपचार

Sat, 25 Apr 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
​जिला अस्पताल में अव्यवस्था के चलते परेशान मरीज संवाद
विज्ञापन
बस्ती। तेज धूप के साथ चल रहे गर्म हवा के थपेड़े लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहे हैं। तेज धूप के बाद एकदम से ठंडी सामग्री का सेवन वायरल के मरीज बढ़ा रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार व पेट की समस्या से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं, अव्यवस्था के बीच रोगियों को उपचार कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ओपीडी में करीब 1067 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जिनमें अधिकांश वायरल की परेशानी से पीड़ित थे। ओपीडी में पहुंचे मरीजों में से 300 के करीब मेडिसिन विभाग के रहे। यहां एमडी मेडिसिन न होने और ब्लड बैंक के साधारण डॉक्टर की ओर से मरीजों को परामर्श दिया जा रहा है, इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा आर्थो विभाग और चेस्ट विभाग में परीक्षण के लिए मरीज पहुंचे थे। नेत्र और बाल रोग विभाग के साथ दंत व त्वचा रोग विभाग में भी मरीजों की लंबी कतारें देखी गईं।
सुबह से ही ओपीडी काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष तक भीड़ लगी रही। इसके चलते डॉक्टरों को ओपीडी का निर्धारित समय खत्म हो जाने के बाद भी मरीजों को देखना पड़ा। दवा काउंटर पर भी भीड़ थी। ब्लड जांच कराने में भी मरीज जूझते दिखे। जनरल फिजीशियन डॉ. संतोष कुमार ने सभी को तेज धूप व गर्म हवा से बचाव की सलाह देने के साथ ही धूप से आकर तुरंत पानी पीने अथवा ठंडी सामग्री खाने से बचने के लिए कहा। साथ ही धूप में निकलने पर गमछे और मास्क का प्रयोग करने व शरीर में पानी की कमी न होने देने के लिए नियमित अंतराल पर पानी पीते रहने की सलाह भी दी।
विज्ञापन

बताया कि मौसम के बिगड़े मिजाज से बीमारों की संख्या में वृद्धि हुई है। तमाम मरीज फर्श पर बैठे दिखे। तेज धूप में कूलर, पंखा और एसी की पर्याप्त संख्या न होने से परेशानी हुई। वहीं, चिल्ड्रेन वार्ड में 30 मरीज भर्ती हैं, सभी दस्त व उल्टी व बुखार से पीड़ित है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएस पटेल ने बताया कि बदले मौसम के चलते बच्चों में डायरिया की शिकायत बढ़ी है। गंभीर बच्चों को तत्काल भर्ती कराया जा रहा है।
-
सीसी सड़क निर्माण से परेशानी

जिला अस्पताल परिसर में सीसी सड़क बन रही है। इसके चलते स्ट्रेचर और व्हीलचेयर लेकर मरीजों को आना-जाना परेशानी का सबक बन गया है। तीमारदारों को जैसे-तैसे ओटी से मरीजों के वार्ड तक लाया जा रहा है। इस दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई मरीजों को व्हीलचेयर और स्ट्रेचर नहीं उपलब्ध हो पाता तो मरीजों को गोद में या फिर किसी भी तरह से पहुंचाना पड़ता है।
-
अस्पताल में दवाएं पर्याप्त मात्रा में हैं। गर्मी को देखते हुए अस्पताल की व्यवस्था में सुधार के लिए पहल की गई है। सभी डॉक्टर और स्टाफ को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

- डॉ. खालिद रिजवान अहमद, एसआईसी, जिला अस्पताल, बस्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें