पीएचसी वाल्टरगंज में मरीज की जांच करते डॉ. रवि वर्मा
- फोटो : संवाद
बस्ती। मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में रविवार को अधिकता पीएचसी पर एलोपैथ के बजाय आयुष डॉक्टर और फार्मासिस्ट ने उपचार किया। इससे मरीज निराश दिखे। बताया कि हर मेले में ऐसी ही व्यवस्था रहती है। पीएचसी कुदरहा में फार्मासिस्ट ने ही जांच कर मरीजों को दवा दी। नगरीय पीएचसी बरदहिया और नरहरिया में एनीमिया वाले मरीज अधिक रहेे।
वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी प्रभारी डॉ. रवि वर्मा ने 20 मरीजों की जांच करते हुए दवाएं दी। फार्मासिस्ट उमेश चन्द सिंह ने सहयोग किया। एलए शहजादा परवेज ने एलटी की भूमिका निभाई। बभनान प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी बभनान में होम्योपैथिक डॉ. आशुतोष गुप्ता ने 141 मरीजों की जांच की। मरीजों ने बताया कि एलोपैथ के डॉक्टर न होने से दिक्कत है।
152 मरीजों की जांची गई सेहत : भानपुर। सीएचसी व तीन पीएचसी पर आयोजित मेले में 152 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराकर परामर्श और दवायें प्राप्त की। एमओआईसी डॉ. सचिन चौधरी ने बताया कि मेले के दौरान सीएचसी में 45, पीएचसी सगरा में 38, करमहिया में 36 और परसाकुतुब में 33 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया। जिसमें से सर्वाधिक मरीज बुखार, सर्दी और खांसी से पीड़ित आए।
वायरल बुखार के मरीज आए : हर्रैया। पीएचसी काशीपुर में डॉ. अभय सिंह ने यहां पर आए मरीजों की जांच करते हुए दवाएं दी। पीएचसी इंदौली में डॉ. उमेश चंद्र चतुर्वेदी ने 19 मरीजों की जांच की।