फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मौसम बदलते ही बढ़े मरीज, आरोग्य मेले में 1349 मरीजों ने कराई जांच

विज्ञापन
टिनिच में मरीज की जांच करते फार्मासिस्ट संवाद
विज्ञापन
बस्ती। मौसम में बदलाव के साथ जिले में मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं। रविवार को 39 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 1349 मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

इनमें वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, त्वचा और आंखों के संक्रमण के साथ पेट दर्द व संक्रमण के मरीज अधिक रहे। कई केंद्रों पर एलोपैथ चिकित्सकों की गैरमौजूदगी के कारण फार्मासिस्ट और आयुष चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवाएं दीं।
नगरीय पीएचसी नरहरिया में 42 मरीजों ने परामर्श लिया। चिकित्सक डॉ. आरपी सिंह के अनुसार वायरल बुखार और पेट के संक्रमण के मरीज अधिक रहे। पीएचसी बरदहिया में 46 मरीज पहुंचे। यहां भी मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। पीएचसी टिनिच में सुबह 11 बजे तक चिकित्सक डॉ. रमजान अली नहीं पहुंचे। फार्मासिस्ट रामनयन यादव ने मरीजों की जांच की। दोपहर 1:30 बजे तक 21 मरीजों को परामर्श दिया गया था। वहीं, पीएचसी ओड़वारा में 14 मरीज पहुंचे। यहां डिहाइड्रेशन और त्वचा रोग से पीड़ित मरीज अधिक मिले। मुंडेरवा में आयोजित मेले में 19 मरीजों की जांच हुई। डॉ. अभिषेक यादव ने बताया कि बारिश के कारण त्वचा व आंखों में संक्रमण तथा सर्दी-जुकाम के मरीज आए। सीएचसी बहादुरपुर में 65 मरीज पहुंचे। यहां बुखार, खांसी-जुकाम, पेट दर्द, हड्डियों में दर्द और त्वचा संबंधी समस्याओं वाले मरीज अधिक रहे। डॉ. रितेश राव ने बताया कि मेला में बुखार, खांसी, जुकाम-सर्दी, पेट दर्द, हड्डी दर्द, त्वचा संबंधी रोगी अधिक रहे। डॉ. रितु शेखर, फार्मासिस्ट जितेंद्र नारायण, एलटी राजेश कुमार, कल्पना मिश्रा, वार्ड ब्वॉय तेज प्रताप तथा रमजान अली मौजूद रहे।
विज्ञापन

पीएचसी बभनान में एलोपैथ चिकित्सक के मौजूद नहीं होने पर होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. आशुतोष गुप्ता ने 90 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्टों ने मरीजों को दवाएं दीं।
भानपुर में 129 मरीजों की जांची गई सेहत : भानपुर। सीएचसी क्षेत्र के तीन पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में 129 मरीजों की जांच हुई। पीएचसी सगरा में 48 मरीजों को आयुष चिकित्सक डाॅ. वृजनंदन मोदनवाल ने परामर्श दिया। फार्मासिस्ट देवेंद्र पटेल ने दवाएं दी।
पीएचसी करमहिया में आयुष चिकित्सक डॉ. अमिश कुमार ने 42 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट रामप्रकाश मौर्य ने दवाएं दी। पीएचसी परसाकुतुब में 39 मरीजों को डाॅ. अजय कुमार सिंह ने देखा और फार्मासिस्ट संजय कुमार ने दवाएं वितरित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें