दुबौलिया। सीएचसी दुबौलिया में अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने से यहां के लोग परेशान हैं। जरूरतमंद जिला मुख्यालय या तहसील मुख्यालय पर जाकर जांच करा रहे हैं। बताया गया कि सीएचसी पर रोजाना 60 से 70 मरीजों की ओपीडी होती है।
कई मरीजों को अल्ट्रासाउंड की जरूरत पड़ती है। यहां के मरीज 40 किमी की दूरी तय कर मुख्यालय आते हैं, तब जाकर अल्ट्रासाउंड हो पा रहा है। राधेश्याम चौधरी, प्रेम नाथ सिंह, सोनू सिंह, अजय यादव, प्रदीप पप्पू, रमाशंकर, प्रदीप कुमार ने बताया कि अल्ट्रासाउंड की जरूरत पड़ने पर सीएचसी पर सुविधा नहीं मिल पाती। एमओआईसी डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि अल्ट्रासाउंड की सुविधा सीएचसी पर नहीं है। संवाद