बस्ती। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पैरवी सेल व थाना नगर की प्रभावी पैरवी पर न्यायालय ने एनडीपीएस एक्ट के अपराध से संबंधित 8 लोगों पर दोष सिद्ध किया है। संबंधित दोषियों को 10 वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपये अर्थदंड लगाया है।
पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार 14 अक्तूबर 2021 को दौरान चेकिंग संदिग्ध होने पर आठ लोगों की तलाशी ली गई। इनके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया था। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके न्यायालय में पैरवी शुरू की।
सुनवाई के दौरान मुकदमे में वांछित सुरेंद्र गुप्ता निवासी खुदरा अहिरौली थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर, राजमोहन सिंह, रामेश्वर सिंह, धीरज कुमार निवासीगण अहिरौलीदान थाना तस्यासुजान जनपद कुशीनगर, सुनील सिंह निवासी बरवा राजा पाकड़ थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर, सूरज कुमार राम निवासी बड़वा बीट थाना कुचायकोट जनपद गोपालगंज बिहार, रवि भारती व मुसाफिर भारती निवासी जुडावलपुर थाना भोरे जनपद गोपालगंज, बिहार दोष सिद्ध पाए गए।