गाड़ी की चपेट में आने से राहगीर की मौत
पैकोलिया। हर्रैया बभनान मार्ग पर स्थित घटमापुर गोदाम के पास पैदल हसीनाबाद बाजार जा रहे 47 वर्षीय व्यक्ति बोलेरो की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हर्रैया थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी राम गोपाल अपने घर से पैदल हसीनाबाद बाजार जा रहे थे। रविवार शाम को घटमापुर गोदाम के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार आ रही बोलेरो की चपेट में वह आ गए। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पहुंची पैकोलिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राम गोपाल की पत्नी मंजू, 14 वर्षीय पुत्र अंश और 12 वर्षीय पुत्री सिंपल का रो-रोकर बुरा हाल है।