फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रेनों के निरस्त होने से यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर जुटी यात्रियों की भीड़।
विज्ञापन
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली गांधीधाम स्पेशल एक्सप्रेस और गोरखपुर गोंडा अप और डाउन पैसेंजर ट्रेन के निरस्त होने से भीषण गर्मी में यात्रियों को परेशान होना पड़ा। छोटे रेलवे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को दूसरे साधनों से अधिक पैसे खर्च कर गर्मी में यात्रा करने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

सोमवार को जाने वाली गांधीधाम स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन रेलवे प्रशासन की ओर से अपरिहार्य कारणों निरस्त कर दी गई थी। इससे इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। तमाम यात्री जानकारी के अभाव में ट्रेन के निर्धारित समय से स्टेशन पर पहुंच गए और वहां पता चला कि जिस ट्रेन से यात्रा करनी है, वह ट्रेन आज निरस्त है, ऐसे में तमाम यात्री जनरल टिकट लेकर दूसरे ट्रेनों से यात्रा करने को मजबूर हुए।
जबकि कुछ यात्रियों को टिकट वापस कर निराश होकर घर जाना पड़ा। प्लेटफार्म पर यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत तेज धूप और भीषण गर्मी के चलते ट्रेनों के इंतजार को लेकर हो रही है, क्योंकि कई घंटे तक स्टेशन पर बैठना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रेलवे की समय सारणी के अनुसार गोरखपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन जहां अपने निर्धारित समय से 3 घंटे की देरी से गई। जबकि जननायक एक्सप्रेस 1 घंटे, श्रीगंगानगर समस्तीपुर स्पेशल एक्सप्रेस 2 घंटे, डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ स्पेशल एक्सप्रेस 1 घंटे, गोरखपुर स्पेशल 2 घंटे, छत्रपति शिवाजी टर्मिनल स्पेशल एक्सप्रेस 2 घंटे, पूणे गोरखपुर स्पेशल 3 घंटे, दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 2 घंटे, अमरनाथ एक्सप्रेस 3 घंटे, बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 2 घंटे, अवध एक्सप्रेस 1 घंटे, गोरखपुर हड़सफर स्पेशल एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें