बस्ती। टिनिच रेलवे स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत और विभिन्न स्थानों पर हो रहे कार्य के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। इससे यात्रियों को काफी इंतजार के साथ ही गर्म माैसम में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
रविवार को कई ट्रेनों के लेट होने से रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेन का घंटों इंतजार करते नजर आए। कोलकाता से लालकुआं को जाने वाले स्पेशल ट्रेन को ढाई घंटे रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। इसके अलावा कई ट्रेन बस्ती रेलवे स्टेशन पर एक से दस घंटे विलंब से पहुंची।
गोरखपुर गोंडा पैसेंजर ट्रेन रविवार को कैंसिल रही, जबकि जननायक एक्सप्रेस तीन घंटे, राप्ती सागर एक्सप्रेस तीन घंटे, छपरा स्पेशल ट्रेन 11 घंटे, नई दिल्ली क्लोन चार घंटे, बनारस सिटी सेवा चार घंटे, नई दिल्ली क्लोन दो घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस एक घंटे, गरीब रथ 12 घंटे विलंब से स्टेशन पहुंची। गर्मी के कारण यात्रियों को पानी और खाद्य सामग्री के लिए परेशान रहे।