बस्ती। एक्सप्रेस ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला आए दिन जारी है। ट्रेनों के विलंब होने से यात्री समय से अपने गंतव्य को नहीं पहुंच पा रहे हैं और उन्हें इस भीषण गर्मी में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्लीपर और जनरल कोच से यात्रा करने वाले यात्रियों को हो रही है। भीड़ के चलते यात्री पसीने से तर बितर हो रहे हैं। रविवार को जाने वाली राप्तीगंगा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 17 घंटे की देरी से चल रही थी।
पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली लगभग डेढ़ दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चल रही हैं। जिसका खमियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को कई घंटे तक प्लेटफार्म पर बैठना मजबूरी हो गया है। ट्रेनों के लेट होने से जहां यात्री समय से अपने स्थान पर नहीं पहुंच पा रहे हैं, तो वहीं उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राप्तीगंगा एक्सप्रेस ट्रेन को सुबह 6:27 बजे आने का समय था, लेकिन 17 घंटे लेट से रात 10 बजे आई।