फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पूजा स्पेशल ट्रेनों में दस नवंबर तक यात्रियों को मिल सकती है कंफर्म सीट

Thu, 30 Oct 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बस्ती स्टेशन पर वापस जाने वाली यात्रियों की बढ़ती भीड़ के चलते ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।स
विज्ञापन
बस्ती। छठ महापर्व के बाद शहरों को वापस जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे प्रशासन की ओर से संचालित पूजा स्पेशल ट्रेनों में आगामी 10 नवंबर तक कंफर्म बर्थ की सुविधा मिल सकती है। जिन स्पेशल ट्रेनों में बर्थ उपलब्ध है, उसकी जानकारी रेलवे की तरफ से साझा किया गया है।
विज्ञापन

छठ महापर्व का त्योहार मंगलवार को समाप्त हो गया। पूजा में शामिल होने वाले प्रवासियों की ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। अब घर से वापस जाने वाले यात्रियों का जाना शुरू हो गया है। भीड़ के चलते रेलवे अपनी पूरी तैयारी मुकम्मल कर ली है। यात्रियों के लिए अच्छी खबर है कि पूजा स्पेशल ट्रेनों में विभिन्न तिथियों में आगामी 10 नवंबर तक आसानी से बर्थ मिल सकते हैं। इसको लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से जानकारी साझा किया गया है।
छपरा-अमृतसर पूजा विशेष ट्रेन में 7 नवम्बर को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 181 बर्थ उपलब्ध है। लालकुआं-कोलकाता पूजा ट्रेन में 6 नवंबर को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 27 बर्थ एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 25 बर्थ खाली है। इसी दिन मऊ-अंबाला कैंट स्पेशल ट्रेन में 262 बर्थ खाली है। जबकि 10 नवंबर को छपरा-अमृतसर पूजा स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 368 बर्थ खाली है। 8 नवंबर को गोरखपुर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 18, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 71, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 339 एवं शयनयान श्रेणी में 169 बर्थ उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूजा स्पेशल ट्रेनों में वर्थ उपलब्ध है। जिसे आरक्षित कराकर अपनी यात्रा को सुगम बना सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें