फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti: खड़े ट्रेलर से टकराई यात्रियों से भरी बस, एक यात्री की मौत, सात गंभीर रूप से घायल

Wed, 16 Nov 2022 05:30 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती

सार

सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने कड़ी मेहनत करके घायलों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फोरलेन पर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा (रमवापुर) के गांव के निकट बुधवार को तड़के खडे ट्रेलर से बस टकरा गई। घटना में बस में सवार एक यात्री की घटनास्थल पर मौत हो गई। सात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने कड़ी मेहनत करके घायलों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन

         
लखनऊ से यात्रियों को लेकर आलमबाग डिपो की बस बुधवार को गोरखपुर जा रही थी। तड़के 4:30 बजे जैसे ही बस फोरलेन के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा (रमवापुर) गांव के निकट पहुंची तभी अचानक बस अनियंत्रित होकर मार्बल लदे खड़े ट्रेलर से पीछे से टकरा गई।

घटना में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन में आगे बैठे विपिन कुमार (20 वर्ष) सिंह पुत्र राजेंद्र निवासी फिरोजपुर थाना दरियाबाद जिला बाराबंकी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बस में सवार यात्री मनोज कुमार सिंह (40 वर्ष) इंदिरा नगर लखनऊ, राजीव जयसवाल गोरखपुर महाराजगंज, शैल कुमारी गोरखपुर सहित कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने फोन के जरिये परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें