बस्ती। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के बटेला क्राॅसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे पुलिस की मदद से पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब तीस वर्ष आंकी जा रही है। वह काले रंग की टी-शर्ट, सफेद बनियान, काले रंग का लोवर पहन रखा था। उसके पास से पहचान से संबंधित कोई कागजात नहीं मिला है। माना जा रहा है कि यात्रा के दौरान किसी ट्रेन से गिरने के कारण मौत हुई है। पुलिस ने शव को मर्चरी भिजवा दिया। थानाध्यक्ष मुंडेरवा अतुल कुमार अंजान ने बताया कि शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। संवाद