फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कबड्डी में परसा जागीर की टीम ए लंबी कूद में रितेश ने मारी बाजी

विज्ञापन
पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में दमखम दिखाते ब
विज्ञापन
गौर। सदर ब्लॉक के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर में बृहस्पतिवार को एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। लंबी कूद में रितेश ने प्रथम स्थान तो कबड्डी में परसा जागीर की ए टीम विजेता बनी। बीएसए अनूप कुमार व खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में प्रतियोगिता आयोजित हुई। लंबी कूद में रितेश कुमार प्रथम व अमन द्वितीय स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता में बाजी मारी। बालक वर्ग कबड्डी में परसा जागीर ए टीम और बी टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

ए टीम की ओर से रिंकू चौरसिया, अर्जुन, प्रिंस, अमन, बादल, रितेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को विजय दिलाई। बी टीम की ओर से अविनाश, राज, अमन, सौरभ, सनी, गगन, अंकित उप विजेता बने।
बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में अंशु, अंशिका, आंचल, अंजू, नगमा, नेहा, रानी विजेता बनी। वहीं प्रिया, पल्लवी, कुमुद, अन्याय, हिमांशी, नीलम, लकी उप विजेता रही। इसके अलावा प्रतियोगिता में दौड़, खो-खो, ऊंची कूद में विजेता और उपविजेता टीम के बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें