फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: इंटरलॉकिंग के चलते आज और कल बस्ती नहीं आएंगी 15 एक्सप्रेस ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। बभनान-परसा तिवारी व स्वामीनारायण छपिया रेलवे स्टेशन के मध्य (12 किमी) ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के कमीशन कार्य के साथ नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते शुक्रवार और शनिवार को ब्लॉक के चलते बस्ती के रास्ते जाने वाली 15 एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। ऐसे में बस्ती रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को दो दिन गोरखपुर और गोंडा से ट्रेन पकड़नी पड़ेगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के बभनान और स्वामीनारायण छपिया रेलवे स्टेशन के बीच ऑटोमेटिक ब्लॉक सिंगलिंग व नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते जहां 23 और 24 जनवरी को भटनी-अयोध्या मेमो पैसेंजर व मनवर संगम एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रहेगी। वहीं बस्ती के रास्ते जाने वाली दरभंगा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन, बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस, दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, पूर्णिया कोर्ट अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग परिवर्तित होने के कारण बस्ती के बजाय गोरखपुर-बढ़नी, गोंडा के रास्ते जाएगी।
इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को 80 किमी दूर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए जाना पड़ेगा। नई दिल्ली-दरभंगा विशेष एक्सप्रेस, आनंद विहार-टर्मिनल मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, अमृतसर न्यू जलपाई गुड़ी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-बरौनी विशेष एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस, मथुरा-छपरा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते जाएगी।
विज्ञापन

इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को 100 किलोमीटर दूर गोंडा रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़नी पड़ेगी। बस्ती से प्रयागराज को जाने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को 50 किलोमीटर दूर मनकापुर जंक्शन जाना पड़ेगा यह ट्रेन ब्लॉक के चलते दो दिन मनकापुर रेलवे स्टेशन से से चलेगी। बस्ती से मनकापुर के बीच में मनवर संगम एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें