फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार समेतम भाजपा नेता को प्रशासन ने किया होम क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार समेत भाजपा नेता को प्रशासन ने किया होम क्वारंटीन
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। क्षेत्र के एक भाजपा नेता सहित उनके पूरे परिवार को प्रशासन ने शुक्रवार को होम क्वारंटीन कर दिया है। लॉकडाउन के चलते प्रशासन ने पूरे बाजार में चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक बाजार में चार दिन पहले एक युवती की मौत हो गई थी, जिसे कोरोना संदिग्ध बताया जा रहा था। प्रशासन ने युवती के परिजनों को मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन कर दिया है। चर्चा है कि युवती के परिवार के लोगों के संपर्क में भाजपा नेता कई दिनों से थे। शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा, कप्तानगंज के सीएचसी प्रभारी डॉ. विनोद कुमार और पुलिस की टीम ने भाजपा नेता सहित उनके परिवार के सभी सदस्यों का नमूना भी लिया। प्रशासन ने कस्बे के लोगों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि भाजपा नेता व उनके परिवार के सभी सदस्यों को क्वारंटीन किया गया है। सभी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें