फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरा मिलिट्री के पहरे में रहेंगे सभी मतदान केंद्र

Wed, 04 Jan 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव को लेकर डीएम नरेंद्र सिंह पटेल ने किया प्रेस वार्ता।
विज्ञापन
इस बार जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात होगी। एक कंपनी एसएसबी पहले ही जिले में आ चुकी है, बाकी भी जल्द आ जाएगी। सभी पांच विधानसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान में कराया जाएगा। इसके लिए 435 मतदान केंद्र व 1956 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जहां 18 लाख 10 हजार 136 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। जिनमें 9 लाख 80 हजार 225 पुरुष व 8 लाख 29 हजार 882 महिला मतदाता शामिल हैं। 
विज्ञापन


बुधवार को तहसील सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम नरेंद्र सिंह पटेल ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए 16 जोनल, 126 सेक्टर  मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिले में तीन सौ माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए  गए हैं। प्रभारी एसपी रोहित मिश्र ने बताया कि समस्त राजनैतिक बैनर,पोस्टर,  दीवालों पर लिखे चुनाव प्रचार आदि हटवाए जा रहे हैं। डीएम के मुताबिक आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है,अब किसी भी नई परियोजना या कार्य का आरंभ नहीं होगा। न ही नए प्रस्ताव पारित होंगे। प्रत्याशियों को 28 हजार रुपये खर्च की सीमा निर्धारित की  गई है। 

मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता को लेकर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम ने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव की संवेदनशीलता अलग तरह की थी जबकि इस चुनाव के अलग हैं। इसलिए अभी इसे लेकर समीक्षा कराई जा रही है। होर्डिंग-पोस्टर हटाने के मामले में उठे सवालों पर कहा कि आयोग से डिटेल आने के बाद इसे विस्तृत बताया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें