फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने आंदोलन की चेतावनी दी

Tue, 03 Jan 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
बनकटी ब्लाक मुख्यालय पर भाकियु के कार्यकर्ता 15 दिनो से अपने धानो को तौल के लिए इंतजार करते हुए।
विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र में स्थित क्रय केंद्र पर धान की खरीद न होने का आरोप लगाते हुए भाकियू नेताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है। भाकियू नेताओं का कहना है कि क्रय केंद्रों का संचालन मनमाने तरीके से किया जा रहा है। लोग ट्राली पर धान लाद कर आते हैं और उन्हें धान खरीद के लिए कई दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


भाकियू नेताओं का कहना है कि ब्लॉक क्षेत्र में स्थापित धान क्रय केंद्र सजनखोर, खोरिया, बसौढ़ी, पकड़ी चंदा व भैंसा पर नाम मात्र के धान की खरीद कर तौल बंद कर दिया गया, जबकि मुंडेरवा क्रय केंद्र आज तक नहीं चालू हो पाया। इससे किसानों को धान बेचने में दिक्कतें आ रही हैं। किसान धान खरीद केंद्रों पर मनमानी को लेकर गुस्से में है। किसान रामफेर  चौधरी, परमात्मा चौधरी, विश्वनाथ चौधरी, दीनदयाल चौधरी, प्रहलाद चौधरी, अर्जुन  तिवारी, घनश्याम चौधरी आदि का कहना है कि वे धान लेकर तौल का इंतजार कर रहे हैं।  भाकियू नेता रामधनी चौरसिया ने कहा कि यदि बुधवार तक खरीददारी नहीं शुरू हुई तो बस्ती महुली मार्ग पर जाम लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें