फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू की कटान देख दहशत में ग्रामीण

विज्ञापन
बरूती के कलवारी क्षेत्र के सरयू नदी कर रही है कटान। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
सरयू की कटान देख दहशत में ग्रामीण
विज्ञापन

विक्रमजोत। सरयू नदी जलस्तर घटने के बावजूद रुक-रुक कर कटान कर रही है। भरथापुर गांव में बुधवार शाम नदी की कटान को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। देर रात तक रुक-रुक कर कटान होती रही।
विज्ञापन

सरयू ने कटान करते हुए गांव के रास्ते समेत करीब एक बीघा से अधिक जमीन भी नदी में मिला लिया है। परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। तटवर्ती ग्रामीणों ने बताया कि इसी तरह गांव में लगातार कटान होती है और जमीन, बाग, रास्ता एवं आबादी का हिस्सा नदी में समा रहा है। प्रशासन इसे रोकने में नाकाम है। यह साल तो बीत ही गया पर नदी के घटने के बाद न तो बाढ़ खंड ही नजर आ रहा है और न ही प्रशासन की ओर से किए गए वायदे धरातल पर दिख रहे हैं। कल्यानपुर, भरथापुर के हेमंत कुमार पांडेय, केशव चंद्र पांडेय, कमला कांत पांडेय, जितेंद्र कुमार सिंह, सुशील कुमार यादव, मंगल प्रसाद, राम चंद्र, राम हृदय, सतीश चंद्र, अभिषेक शर्मा, राजबहादुर, दयावती, पुष्पा देवी, संगीता सहित तमाम ग्रामीणों का आरोप है कि गांव को बचाने का कोई ठोस काम नहीं हुआ। यदि इसी तरह रहा तो आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें