फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: इंसेफेलाइटिस के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Wed, 23 Oct 2024 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। इस बार संचारी रोग नियंत्रण अभियान की हवा निकल गई है। मौसम मेंं उतार-चढ़ाव के बीच लगातार संक्रमण से बीमारी फैलने का सिलसिला जारी है। एक दिन पहले ओपेक चिकित्सालय कैली में दो मरीज इंसेफेलाइटिस के पाए गए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इन मरीजों का विवरण जुटाया जा रहा है।
विभाग संचारी रोग नियंत्रण अभियान कागजों में चला रहा है। धरातल में परिणाम उलटा देखने को मिल रहा है। सितंबर से अक्तूबर तक डेंंगू मरीजों की संख्या बढ़ी रही। 35 से अधिक डेंगू के मरीज विभागीय अभिलेख में भी दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा निजी अस्पतालों में भी डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। विभाग डेंगू मरीजों की जानकारी होने पर संबंधित गांवों में बचाव कार्य में जुटा रहा।
प्रभावित गांवों में पहले से अभियान के तहत कोई बचाव कार्य नहीं किए गए थे। इधर मौसम बदलते-बदलते इंसेफेलाइटिस के दो रोगी मिल गए हैं। ओपेक चिकित्सालय कैली में दो दिन से इंसेफेलाइटिस प्रभावित मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
अगस्त माह में जिला अस्पताल और ओपेक चिकित्सालय कैली में संक्रामक रोगियों की भरमार रही। अधिकतर संक्रमण बच्चों में पाया गया। बुखार से पीड़ित होकर आने वाले बच्चों को पीआईसीयू में रखने का सिलसिला महीने भर चला।
विज्ञापन

पहले इन्हें हाईग्रेड फीवर की श्रेणी में शामिल कर भर्ती किया गया। खून की जांच कराने पर अधिकतर बच्चों में जेई/एईएस की पुष्टि हुई। केवल जिला अस्पताल में छह एईएस और दो जेई ग्रसित बच्चे पाए गए थे। सितंबर में भी डेंगू ने कहर ढाया।
उधर, डेंगू का कहर अभी खत्म भी नहीं हो पाया था कि इंसेफेलाइटिस के पांच पसारने से स्वास्थ्य विभाग की तैयारी की पोल खुल गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें