फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार सवार बैटरी चोरों का नहीं लगा सुराग

Wed, 23 Oct 2024 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। 20 दिन बीत जाने के बाद भी कार सवार बैटरी चोरों को पकड़ने में पुलिस कामयाब नहीं हो पाई। चोरों को पकड़ने के लिए थाने से लेकर स्वॉट, एसओजी सहित कई टीमें दिन-रात एक किए हुए हैं। कस्बे से लेकर फोरलेन तक लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद भी कार सवार चोरों का कोई सुराग नहीं लग रहा है।
विज्ञापन

घटना के बाद कस्बे के लोग दुकान और मकान की सुरक्षा में रात भर जाग रहे हैं। सूत्रों की मानें तो बिना लोकल गैंग के सहयोग से बाहरी चोर उस दुकान तक नहीं पहुंच पाते। सीसीटीवी फुटेज में कार को बैक कर चोर बैटरी को डिकी में रखते देखे गए हैं। पुलिस का कहना है कि टीम लगातार काम कर रही है। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें