नगर बाजार। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन उ.प्र. के आह्वान पर जिले के पंचायत सहायकों ने रविवार को ही जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित अल्टीमेटम ज्ञापन सौंपा है। समस्याओं का निस्तारण न होने पर सात सितंबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि इससे पहले जून में मांग पत्र दिया गया था, जिसके बाद शासन स्तर पर प्रमुख सचिव पंचायती राज विभाग के साथ प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई थी। वार्ता में मांगों के समाधान के लिए दो माह का समय मांगा गया था, लेकिन अवधि बीतने के बाद भी मानदेय बढ़ोतरी और स्थायीकरण को लेकर कोई सकारात्मक आदेश जारी नहीं हुआ है। इससे प्रदेश भर के पंचायत सहायकों में निराशा और असंतोष है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रियंका शुक्ला, महेश कुमार, कुसुम, विवेक कुमार, ऋषभ भार्गव, अजय कुमार वर्मा आदि शामिल थे। संवाद