सेना की ओर से कश्मीर में आतंकवादी बुरहानवानी को मार गिराए जाने के विरोध में पाकिस्तान के काला दिवस मनाए से नाराज अपना दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा के सामने फव्वारा चौराहे पर पाकिस्तान का झंडा जलाया। प्रदेश सचिव बौद्ध अरविंद सिंह पटेल की अध्यक्षता में झंडा जलाया गया।
कहा कि पाकिस्तान हमेशा आतंकवादियों के प्रभाव में रहा है। यही कारण कि वहां के प्रधानमंत्री आतंकवादियों की भाषा बोल रहे हैं। कहा कि ऐसे में संयुक्त राष्ट्र संघ को चाहिए कि वह पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित कर दे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल, प्रमोद आर्य, रामनयन, फेल राम, राम कुमार पटेल, राना विनय प्रताप सिंह, जीपी विश्वकर्मा, केएल वर्मा, घनश्याम लाल श्रीवास्तव, निर्भय कुमार दुबे, छेदी प्रसाद भारती, पारस नाथ चौधरी, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार, कृष्ण कुमार पांडेय, बनवारी लाल, बबिता गौतम, चंद्रशेखर सहित अन्य मौजूद रहे।