फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवरियों को संभालने के लिए फोर्स की दरकार

Wed, 20 Jul 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : pti
विज्ञापन
मौजूदा सामाजिक माहौल में शांतिपूर्ण तरीके से कांवर मेला संपन्न कराना अगिभन परीक्षा से कम नहीं होगा। पुलिस प्रशासन को अच्छी तरह से पता है कि इसमें किसी तरह का जोखिम उठाना भारी न पड़ सकता है। इससे बचने के लिए पुलिस अभी से हर संभव कोशिश करने में जुटी है। पुलिस बल कम पड़ते देख जोन व रेंज स्तर से फोर्स मंगाई जा रही है। डीआईजी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि रेंज स्तर से अतिरिक्त फोर्स एलाट कर दी गई है। जोन से अभी इस बारे में कोई आश्वासन नहीं मिला है। चार घुड़सवार दस्ता भी कांवर मेले में लगाया जाएगा। 
विज्ञापन


पहली अगस्त को श्रावण त्रयोदशी के पावन पर्व पर दो लाख श्रद्धालुओं का हुजूम सड़क पर होगा। 36 घंटे पहले से ही बोलबम का नारा लगाते भोले भक्तों का जत्था पहुंचने लगेगा। इतनी भारी तादाद में श्रद्धालुओं के एक साथ निकलने पर शांति व्यवस्था कायम रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। त्योहार की संवेदनशीलता को देखते हुए उपलब्ध फोर्स के अलावा अतिरिक्त फोर्स के लिए रेंज व जोन स्तर से डिमांड की गई है। रेंज स्तर से डीआईजी ने काफी पुलिस बल उपलब्ध कराने का आश्वासन दे दिया है, आईजी जोन से जवाब आना बाकी है। 
डीआईजी ने बताया कि बस्ती के लिए आईजी जोन से एक सीओ, 15 दरोगा और 60 आरक्षी मांगे गए हैं। रेंज स्तर से एक सीओ, 25 एसआई, दो महिला एसआई, कांस्टेबल/हेडकांसटेबल, दो फायर टेंडर और एक कंपनी पीएसी दी गई है। 26वीं वाहिनी पीएसी से 50 रिक्रूट भी ड्यूटी पर लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें