फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए की पदयात्रा

Thu, 07 Nov 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
पुरानी पेंशन को लेकर शंखनाद रैली निकालते कर्मचारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ पदाधिकारियों और सफाईकर्मियों ने बुधवार को पुरानी पेेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शंखनाद रैली के साथ पद यात्रा की।
इसके बाद प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बसंत लाल गौतम ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकरचरणबद्ध ढंग से संघर्ष किया जा रहा है।
विज्ञापन

मगर, केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार चुप्पी साधे हुए हैं। जब तक पुरानी पेंशन बहाली की मांग पूरी नहीं हो जाती चरणबद्ध ढंग से संघर्ष जारी रहेगा। बताया कि 17 नवंबर को पुरानी पेेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर राजधानी दिल्ली में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें समूचे देश से कर्मचारी, शिक्षक और अनेक संवर्गो के लोग हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

पद यात्रा और ज्ञापन के बाद सचिवालय प्रशासन संघ के यूपी सिंह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल, मंत्री तौलू प्रसाद और उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य आदि ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल कराने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करना होगा।
रैली और पद यात्रा में मुख्य रूप से शिवमंगल पांडेय, भरतराम, संजय यादव, कलीम अहमद, बजरंगी प्रसाद आदि शामिल रहे।ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें