कलवारी। अयोध्या में चल रहे दीपोत्सव को लेकर बुधवार को कलवारी से राम जानकी मार्ग पर जाने वाले भारी वाहनों को रोका जा रहा है।
बस्ती की तरफ से तथा धनघटा की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को जो राम जानकी मार्ग होते हुए अयोध्या की तरफ जाना चाहते हैं उन्हें टांडा की तरफ मोड़ दिया जा रहा है। इससे राम जानकी मार्ग होते हुए अयोध्या की तरफ भारी वाहनों की भीड़ उधर न पहुंचे। कलवारी चौराहे पर जाम जैसा माहौल बना हुआ है इससे अयोध्या की तरफ आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद