ट्रक की चपेट में आने से मालिक की मौत
बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम निवासी दुर्घटना में घायल युवक को इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई।
गांव निवासी विवेक उर्फ डंपी सिंह अपने ट्रक से चालक के साथ सोमवार को मोरंग उतारने के लिए लालगंज थाना क्षेत्र के पिपरपाती गए थे। मोरंग खाली होने के बाद चालक से ट्रक बैक करा रहे थे, तभी अचानक उसकी चपेट में आकर घायल हो गए।
उनके रिश्तेदार व चालक इलाज के लिए राम-जानकी मार्ग कलवारी में स्थित सीएचसी बहादुरपुर लाए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग मेडिकल कालेज आंबेडकर नगर ले जा रहे थे, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।