नगर कलवारी मार्ग पर दौड रहे ओवर लोड वाहन
नगर बाजार (बस्ती)। क्षेत्र की सड़कों पर ओवरलोड वाहन यमदूत बनकर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। इसके चलते आए दिन सड़क हादसे में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं या घायल होकर अस्पताल मे भर्ती हैं।
जिम्मेदार विभाग ओवरलोड वाहनों पर लगाम कसने के बजाय उनकी अनदेखी कर रहा है। क्षेत्र में ऐसे ओवरलोड वाहन सरेआम बिना किसी डर के सड़कों पर दौड़ रहे हैं इन पर नकेल कसने वाले जिम्मेदार विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौन बने हुए है। पुलिस और आरटीओ विभाग की नजरों के सामने दौड़ते यह जान का खतरा बने हुए हैं।
ओवरलोडिंग के कारण क्षेत्र में आए दिन कोई न कोई बड़ा हादसा हो जाता है। लेकिन ओवर वाहनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती और न ही इनसे कोई सबक सीखा जाता। इसी कारण से यह ओवरलोड वाहन बिना किसी डर के सड़कों पर दौड़ते हैं।