फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लगातार दो मैच जीतकर बहराइच की टीम सेमीफाइनल में पहुंची

विज्ञापन
बहराइच के शिवा मिश्रा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अवधेश त्रिपाठी व चेयर मैन कौशलेंद्र प
विज्ञापन
हर्रैया(बस्ती)। कस्बे के बीआर इंटर काॅलेज के मैदान पर चल रहे रणजीत सिंह स्मारक राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को तीन मुकाबले खेले गए। बहराइच की टीम ने हर्रैया व गोंडा की टीम को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। बहराइच की टीम के शिवा मिश्रा को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में गोंडा की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए संतकबीरनगर की टीम को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची। दूसरा मुकाबला बहराइच व हर्रैया के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोंडा की टीम ने शिवा मिश्रा के सात छक्कों के बदौलत बनाए गए 56 व आकाश अवस्थी के आठ छक्कों की मदद से बनाए गए 55 रन की पारियों के बदौलत निर्धारित 10 ओवर में 208 रन का स्कोर खड़ा किया। वकार शेख ने अपनी टीम के लिए आठ गेंदों में 23 रन की पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हर्रैया की टीम के सलामी बल्लेबाज आकाश त्रिपाठी व अंकुर यादव ने धुआंधार बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए तीसरे ओवर में ही टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा दिया। दोनों के बीच 140 रनों की साझेदारी हुई।आकाश त्रिपाठी 18 गेंदों में 78 रन की आतिशी पारी खेलकर आउट हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद हर्रैया की टीम के अन्य खिलाड़ी टीककर नहीं खेल सके। एक छोर पर डटे अंकुर यादव ने जीत के लिए अंत तक लड़ाई लड़ी, मगर आखिरी ओवर में वह 96 रन बनाकर आउट हो गए और बहराइच की टीम रोमांचक मुकाबले में तीन रनों से मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। गोंडा व बहराइच के बीच तीसरे मुकाबले में गोंडा ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बहराइच की टीम की शुरुआत खराब रही और पहले दो ओवर में दो विकेट गिर गए। एक बार फिर शिवा मिश्रा ने अपनी टीम के लिए मोर्चा संभाला और 13 गेंदों में अर्ध शतक जड़ते हुए 68 रन बनाए। इसमें 9 छक्के व दो चौके शामिल थे। बहराइच ने आठ विकेट खोकर 180 रन बनाए।
गोंडा की टीम के प्रदीप यादव की घातक गेंदबाजी के चलते निर्धारित ओवर में छह विकेट खोकर 164 रन ही बना सकी। गोंडा की तरफ से आलम ने छह छक्कों की सहायता से 13 गेंदों में 42 व सईद अनवर ने 23 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली। शिवा को दोनों मैचों में अर्ध शतक लगाने व दो विकेट लेने पर प्लेयर ऑफ मैच चुना गया। सामाजिक कार्यकर्ता अवधेश त्रिपाठी व चेयर मैन कौशलेंद्र प्रताप सिंह राजू ने शिवा मिश्रा को ट्राॅफी व नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान सभासद धर्मध्वज सिंह, संगल चौहान, सत्य प्रकाश, वरुण सिंह, अविनाश श्रीवास्तव, गौरव सिंह, अप्पू सिंह, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें