फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: काल बनकर दौड़ रहे ओवरहाईट गन्ना लदे वाहन

विज्ञापन
कप्तानगंज चौराहे पर ओवरलोड गन्ना लदा ट्रक।
विज्ञापन
बस्ती। भीषण ठंड में परिवहन विभाग का अभियान भी ठंडा पड़ गया है। सड़कों पर ओवरहाईट गन्ना लदे वाहन काल बनकर बेधड़क दौड़ रहे हैं। ट्रक-ट्राला 10 से 15 फीट ऊंचाई तक क्षमता से अधिक गन्ना लादकर घने कोहरे में हाईवे से लेकर संपर्क मार्गों तक धूम मचाए हैं।
विज्ञापन

इन वाहनों के चलते आए दिन हादसे भी हो रहे हैं। इसकी रोकथाम के लिए मिल प्रबंधन और परिवहन विभाग का समन्वय भी काम नहीं आया। ढुलाई ठेकेदारों मानक से अधिक गन्ना लादकर वाहन भेज रहे हैं। पेराई सत्र शुरू होने के बाद से ही गन्ना लदे वाहनों की सड़कों पर भरमार हो गई है। शुरूआती दौर में क्षमता से अधिक गन्ना लेकर चलने वाले वाहनों के पलटने से बड़े हादसे भी सामने आए। इसके बाद परिवहन विभाग की तरफ से दावा किया गया कि मिल प्रबंधन से समन्वय स्थापित कर अधिक भार क्षमता में गन्ना लेकर चलने वाले वाहनों पर रोक लगाई जाएगी। परिवहन विभाग की टीम ने कुछ दिनों तक इन वाहनों की रोकथाम के लिए अभियान भी चलाया। 50 से अधिक वाहनों का चालान किया गया। लेकिन, इसके बाद अभियान ठंडा पड़ गया।
पहले की तरह मिलों के ढुलाई ठेकेदारों ने सड़कों पर ट्राला, ट्रक, ट्रेलर पर ओवरहाईट गन्ना लादकर काल की तरह दौड़ा रहे हैं। कोहरे के सीजन में पीछे की तरफ से यह वाहन आसानी से देखे भी नहीं जा रहे हैं। संपर्क मार्गों पर तो इन वाहनों के चलने के दौरान अन्य दो पहिया, चार पहिया वाहनों को साइड भी नहीं मिल पा रहा है। लोगों को इन वाहनों के चलते जोखिम भरी यात्रा करनी पड़ रही है। जिले के बस्ती-बांसी मार्ग, लालगंज-मुंडेरवा मार्ग, बस्ती-महुली मार्ग, बस्ती-बभनान मार्ग, हर्रैया-बभनान मार्ग, दुबौलिया-कप्तानगंज मार्ग पर इन वाहनों को क्षमता से अधिक गन्ना लादकर चलते हुए 24 घंटे देखा जा रहा है। बभनान में तो पूरे कस्बे में गन्ना लदे वाहनों की भरमार होने से जाम की स्थिति रोजाना बन रही है। यहां ओवरहाईट गन्ना लदे वाहन अक्सर रेलवे क्रॉसिंग के हाईट गेज में पहुंचकर फंस जा रहे हैं। इससे आरपीएफ को सांसत झेलनी पड़ रही है। वहीं क्रॉसिंग पर जाम भी घंटों लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें