फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: समितियों पर खाद नहीं, बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। समितियों पर खाद उपलब्ध नहीं होने से किसानों को निजी दुकानों से अधिक मूल्य पर खाद खरीदनी पड़ रही है। रामनगर ब्लाॅक के वी पैक्स केंद्र दरियापुर के सचिव रामकदम वर्मा ने बताया कि केंद्र पर अब तक 112.5 टन 2500 बोरी खाद आई है।
विज्ञापन

एक हजार किसानों में इसे वितरित किया गया है। कलंदरनगर केंद्र के सात सौ किसान सदस्य हैं। सचिव ने बताया कि 22-23 दिसंबर को पांच सौ बोरी यूरिया आई थी। इसका वितरण किया जा चुका है। दो से तीन दिन में पुनः खाद आने की उम्मीद है। वी-पैक्स तेनुआ असनहरा के सचिव केदारनाथ ने बताया कि 19 दिसंबर को पांच सौ बोरी यूरिया बांटी गई है। फिलहाल 150 बोरी डीएपी उपलब्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें