ट्रेनों के लेट होने व कुछ के निरस्त होने से टिकट कैंसिल कराते यात्री।संवाद
बभनान। रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक 222 ए पर लगे हाईट गेज में बृहस्पतिवार को फिर गन्ना लदा ट्रक फंस गया। इससे गन्ना सड़क पर गिर गया। इससे कुछ देर के लिए जाम लग गया।
जानकारी के अनुसार, इन दिनों बभनान चीनी मिल का पेराई सत्र चल रहा है। ऐसे में बभनान-गौरा चौकी मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग की हाईट गेज में गन्ना लदे ओवरहाईट ट्रक अक्सर फंस जा रहे हैं। स्थानीय लोगों कहना है कि हाईट गेज में फंसने के कारण सड़क पर बड़ी मात्रा में गन्ना गिर रहा है। इससे बाइक सवार सड़क पर गन्ने की फिसलन से गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
स्थानीय व्यापारी उमंग कसौधान, गणेश, शिवम, आदित्य, मुकेश आदि का कहना है कि आए दिन हाइट गेज में गन्ना लदे वाहन फंसने से चौकी मार्ग पर लोडेड वाहनों का जाम लग रहा है। इससे व्यापारिक गतिविधियों पर असर पड़ता है।
इस संबंध में आरपीएफ के चौकी प्रभारी बभनान विश्वामित्र यादव ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग पर नियमित रूप से जवानों की ड्यूटी लगाई जाती है। जो गन्ना लदे ट्रक हाईट गेज में फंस जाते हैं उसे मिल कर्मचारियों के सहयोग से हटवा दिया जाता है।