फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ओवरब्रिज से बदल जाएगा पुरानी बस्ती का भूगोल... आधे शहर को होगा फायदा

Fri, 27 Dec 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- शुगर मिल रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनने से आधे शहर का आवागमन होगा सुलभ
विज्ञापन

- पुरानी बस्ती क्षेत्र का पिछड़ापन होगा दूर, व्यवसाय को भी मिलेगा और बढ़ावा


बस्ती। शहर के शुगर मिल गेट के करीब ओवरब्रिज बन जाने के बाद पुरानी बस्ती क्षेत्र का भूगोल बदल जाएगा। शहरी आवागमन में रेलवे फाटक बाधक नहीं बन सकेगा। अब नीचे से ट्रेन गुजरेगी और ऊपर गाड़ियों की आवाजाही रहेगी। पांडेय बाजार से रोडवेज तक छोटे-बड़े सभी वाहन सीधे दौड़ लगाएंगे। वहीं गांधीनगर की तरह पुरानी बस्ती क्षेत्र में भी नई हलचल देखने को मिलेगी। ओवरब्रिज से करीब एक लाख लोगों को राहत मिलेगी।
पुरानी बस्ती क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे में दो रेलवे फाटक होने के कारण आधे शहर का आवागमन दूभर हैं। ओवरब्रिज बनाने की शासन से स्वीकृति मिली तो इस क्षेत्र में जाम की जटिल समस्या से निजात मिलने की उम्मीद को पंख लग गया है। लंबे समय से यहां ओवरब्रिज निर्माण के लिए आवाज उठाई जा रही थी।
विज्ञापन

इस बार शुगर मिल गेट स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का प्रस्ताव सेतु निगम की ओर से साल भर पहले ही तैयार करके भेजा गया था। 6311 लाख रुपये की इस परियोजना को शासन स्तर से वित्तीय स्वीकृति दे दी गई हैं। प्रथम किस्त के रूप में 1609 लाख रुपये भी अवमुक्त कर दिए गए हैं। निर्माण एजेंसी सेतु निगम प्रस्तावित स्थल रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक संख्या 198 पर ओवरब्रिज निर्माण की कवायद में जुट गई है।
रेल मंत्रालय से इसकी मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। यह ओवरब्रिज चीनी मिल गेट के निकट रेलवे क्रॉसिंग पर बनाया जाएगा। 620 मीटर लंबाई में 7.30 मीटर टू लेन के साथ यह ओवरब्रिज बनेगा। ताकि शहरी आवागमन का भार आसानी से सहन कर सके। ओवरब्रिज के निर्माण से शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
वर्तमान में लोग पुरानी बस्ती क्षेत्र के पांडेय बाजार, शुगर मिल क्षेत्र में पहुंचने के लिए जाम का सामना करते रहे। ओवरब्रिज बनने के बाद यह समस्या खत्म हो जाएगी।

पहली बार निरस्त हो गया था प्रस्ताव
दरअसल पुरानी बस्ती क्षेत्र में रेलवे स्टेशन होने के कारण दो क्रॉसिंग हैं। पूर्वी केबिन चीनी मिल गेट और पश्चिमी केबिन पांडेय बाजार चौराहे के निकट है। दोनों जगहों पर क्रॉसिंग होने से शहर की आधी आबादी इधर से उधर आसानी से नहीं हो पा रही थी। यहां घंटों जाम लगता है। पहली बार ओवरब्रिज का प्रस्ताव पांडेय बाजार रेलवे क्रॉसिंग पर तैयार किया गया। लेकिन, इसके जद में कई मकान और दुकान आने के कारण इसका विरोध हो गया। बाद में यह प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया। दोबारा चीनी मिल गेट पर ओवरब्रिज बनने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव पर बात बन गई है।


मंजूरी मिलने के बाद खुश हैं पुरानी बस्ती के लोग
चीनी मिल गेट के पास प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने के बाद पुरानी बस्ती क्षेत्र के लोग काफी खुश हैं। संजय शुक्ल ने कहा कि अभी तक शहर के भीतर एक भी फ्लाईओवर नहीं था। पांडेय बाजार और गांधीनगर क्षेत्र में रेलवे फाटक होने के कारण सीधा जुड़ाव नहीं था। लेकिन अब आवागमन सुलभ होने की उम्मीद बढ़ गई है। राघवेंद्र मिश्र ने कहा कि पुरानी बस्ती क्षेत्र में फ्लाईओवर की आवश्यकता थी। इससे आवासीय एवं व्यवसायिक क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। जाम की वजह से यहां फुटकर कारोबार प्रभावित था। वहीं गौरव गुुप्ता विक्की ने कहा कि लोग अपने घरों में बैठकर रेलवे फाटक खुलने का इंतजार करते थे। जाम में फंसने के बाद इधर से उधर निकलने में घंटों लग जाते हैं। 50 मीटर की दूरी पार नहीं कर पाते हैं। ओवरब्रिज बनने से समय नहीं बर्बाद होगा। जाम से भी मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन


चीनी मिल गेट पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही निर्माण की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। प्रयास है कि इस परियोजना को समय भीतर पूर्ण किया जाए।
- इं. राकेश कुमार, सहायक अभियंता, सेतु निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें