मानिकचंद। क्षेत्र के संयुक्त सहकारी समिति बसडीला बागडीह, छपिया रघुवंश, महसिन सहित अन्य समितियों पर ताला लटक रहा है। खाद को लेकर किसान समिति से लौट जा रहे हैं। जिसको देखते हुए अन्नदाताओं की चिंता बढ़ती जा रही है। समितियों पर लटकते हुए ताले को देखकर लोग चिंतित हैं।
समिति के कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि सभी किसानों को दो ही बोरी यूरिया देने का निर्देश है जबकि अधिक खेतिहर किसान आक्रोशित हो जाते हैं। जिस दशा में सचिवों को सहना पड़ता है और उनकी खतौनी देखकर ही खाद वितरण किया जाए। कहा कि क्रय एजेंसी पर समितियों के विभिन्न मदों का भुगतान विगत दो वर्षो से शेष है, उस पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण कर्मचारियों का परिवार भुखमरी के कगार पर है।
बताया कि विभागीय तानाशाही रवैये से क्षुब्ध होकर जनपद के सभी सचिवों द्वारा संबोधित अपना त्याग पत्र संगठन को उपलब्ध कराया गया है। उपरोक्त के संबंध में समिति संचालक मंडल को अवगत करा दिया गया है । कहा कि समिति सचिवों को उनके मांग के अनुरूप बकाए वेतन का भुगतान किया जाए।