फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आउटसोर्स कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत पंचायत राज विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। कंसल्टेंट एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को डीपीआरओ को छह सूत्री मांगपत्र सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

संगठन ने चेतावनी दी कि मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो शनिवार से प्रदेशव्यापी एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर एक दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
संगठन की प्रमुख मांग है कि राज्य, मंडल, जिला और विकासखंड स्तर पर तैनात कर्मचारियों का मानदेय एनआरएलएम की गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित किया जाए। साथ ही महंगाई को देखते हुए हर साल मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाए। कर्मचारियों ने सभी आउटसोर्स कर्मियों को पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज और 20 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा देने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

इसके अलावा महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश के साथ अवकाश अवधि का मानदेय देने, सभी आउटसोर्स कर्मियों के लिए एचआर पॉलिसी लागू करने और मंडल, जिला व विकासखंड स्तर पर पारस्परिक स्थानांतरण की सुविधा देने की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष राजू पांडेय के नेतृत्व में ज्ञापन देने वालों में अमित कुमार, सर्वेश पांडेय, मार्कंडेय सिंह, हरिशंकर गुप्ता, पूर्णमासी सोनकर, शिखा राजभर, प्रतिमा पाठक समेत 29 कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रभारी डीपीआरओ आनंद गुप्ता ने बताया कि मांगपत्र को पंचायत राज निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें