रुधौली (बस्ती)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह में प्रवेश की चयन परीक्षा शनिवार को आयोजित होगी। जिले में 80 सीटों पर प्रवेश के लिए 3605 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
इसके लिए 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। विद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। विद्यालय की प्राचार्य अमिता सक्सेना ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा के लिए किसान इंटर कॉलेज परशुरामपुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज बभनान, नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया, अशोक इंटर कॉलेज छावनी, इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज कप्तानगंज, संत कबीर शंकर दास इंटर कॉलेज मोहम्मद नगर, रामनगर, आदर्श इंटर कॉलेज गोपालपुर सल्टौआ, महेश प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज रुधौली, काे केंद्र बनाया गया है।
एएसएचएस एंड जीआरएएस इंटर कॉलेज बस्ती, बेगम खैर इंटर कॉलेज बस्ती, गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा, शिव मोहर नाथ पांडेय इंटर कॉलेज नगर बाजार, जनता इंटर कॉलेज लालगंज आदि केंद्र बनाए गए हैं।