फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डाकघर में बाहरी शख्स बनाता मिला आधार, पोस्टमाटर निलंबित

Tue, 18 Feb 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। उप डाकघर कलवारी में बाहरी शख्स का आधार कार्ड बनाते मिला। सोमवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं आरवी चौधरी के डाकघर के औचक निरीक्षण के दौरान पूछताछ में आधार कार्ड बनवा रहा शख्स भाग खड़ा हुआ।
इसे गंभीरता से लेते हुए निदेशक ने डाकघर के पोस्टमास्टर (उप डाकपाल) आलोक मिश्रा निलंबित कर दिया है। साथ ही इस मामले की जांच कराने के निर्देश के निर्देश। एक अन्य डाककर्मी पर कार्रवाई की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को निदेशक डाक सेवाएं आरवी चौधरी, डाक अधीक्षक बस्ती मंडल संजय त्रिपाठी, डाक निरीक्षक हर्रैया सूर्य प्रकाश पटेल के साथ कलवारी डाकघर का निरीक्षण करने पहुंचे गए। उसी दौरान एक बाहरी शख्स काउंटर पर आधार कार्ड बनवाते मिला।
अधिकारियों को जांच करते देख वह सकपका गया और मौका देखकर भाग निकला। इस दौरान अभिलेखों और अन्य जांच की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें