फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अनियंत्रित टेलर ने निजी बस में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के डुमरियागंज-बस्ती मार्ग पर मलपुरवा गांव के पास शनिवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रेलर ने निजी सवारी बस में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार कई यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जबकि बस का पिछला शीशा टूट गया और निचला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। संयोगवश बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब नौ बजे गोंडा जिले के गौराचौकी कस्बे से चली निजी बस यात्रियों को लेकर पिरैला नरहरिया होते हुए नरखोरिया मार्ग से बस्ती जा रही थी। मलपुरवा गांव के पास बस सवारी उतारने के लिए रुकी थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर ने बस में टक्कर मार दी। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे में कई यात्रियों को सामान्य चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश यात्री दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही डायल 112 और सोनहा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें