गाड़ियों की टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और कार में सवार तीन लोगों को किसी तरह से बाहर निकला। जिसमे दो की मौत हो चुकी थी एक गंभीर रूप से घायल था। वहीं बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए।
मृतक की पहचान कुंदन कुमार पुत्र मधुसुदन सिंह ग्राम चिंतामणपुर बाबू टोला, थाना पिपरा जिला पूर्वी चंपारण और पंकज कुमार पुत्र राम तपस्या सिंह, ग्राम माधोपुर फुलवरिया थाना केसरिया जिला पूर्वी चंपारण मोतिहारी, बिहार के रूप में हुई। वहीं घायल रितिक कुमार पुत्र मोहन प्रसाद ग्राम केसरिया, थाना केसरिया जिला मोतिहारी, बिहार के रूप में हुई।
सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने घायल रितिक को इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया, वहीं से गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं बस में सवार यात्री दूसरे वाहन से अपने गंतव्य तक गए। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि घटना में दो की मौत हुई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।