बभनान। कस्बे से सटे गोंडा जिले के बभनान-गौरा चौकी मार्ग पर शाह नगर गांव के पास बृहस्पतिवार को दोपहर एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। जिससे मोटरसाइकिल सवार बभनान के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान के आदि शक्ति नगर वार्ड निवासी (30) प्रिंस तिवारी और इसी वार्ड के (32) पाटनदीन यादव खोड़ारे से बभनान की तरफ आ रहे थे। अभी वे गोंडा के खोड़ारे थाना के शाहनगर गांव के समीप पहुंचे थे कि उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को आनन-फानन बभनान के एक प्राइवेट चिकित्सालय में पहुंचाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया है। दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
जिसके चलते दोनों के सिर व शरीर में गंभीर चोटें आई है। थानाध्यक्ष खोड़ारे केजी राय ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।